Search

Thursday, November 6, 2025

श्री बजरंग कटायेघाट मेला में शिकायतों और सुझावों के निराकरण हेतु स्थापित किया गया कंट्रोल रूम,अधिकारी कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्व

तेज खबर न्यूज़ कटनी :- निगम प्रशासन के तत्वावधान में 9 नवंबर तक आयोजित होने वाले श्री बजरंग कटायेघाट मेले में  मेला संचालन व आयोजन से संबंधित गतिविधियों एवं प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त शैलेष गुप्ता द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित कराते हुए शिफ्ट वार कर्मचारियों को दायित्व सौंपे जाकर सहायक नियुक्त किये गए है।

     जारी आदेशानुसार गुरुवार प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक दीपक पटेल, दोपहर 2 बजे से आशीष बिलैया की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं शुक्रवार 7 नवंबर को प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक अयोध्या केवट एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक सुनील पाठक की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार शनिवार 8 नवंबर को प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक संजय चौदहा एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक अंबिकेश तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि रविवार 9 नवंबर को प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक अरविंद शुक्ला एवं दोपहर दो बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रीकांत तिवारी की ड्यूटी लगाते हुए मेला प्रांगण की देखरेख एवं सुरक्षा संबंधी दायित्व सौंपे गए है।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template